फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पीक एशिया ने किया देहरादून का 'विनाश'

Mon, 02 Dec 2013 11:00 AM IST
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून में नकरौंदा की नदी-नालियों में बाहरी कंपनियां सांप की तरह घुस गई हैं। क्षेत्र के भू-माफिया इन्हीं कंपनियों के कारिंदों की तरह काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


कुबेर और इसकी सहयोगी कंपनी का मामला उजागर होने के बाद क्षेत्र में चार और कंपनियों का पैसा लगा होने की निशानदेही होने लगी है। माना जा रहा है कि यहां स्पीक एशिया का भी पैसा लगा हो सकता है।

काला धन लगा रही कंपनियां
नकरौंदा में दिल्ली, मुंबई और कोलकाता की कंपनियां काला धन लगा रही हैं। कुबेर और सहयोगी कंपनी का मामला उजागर होने के बाद तफ्तीश में यह बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कंपनियां पैसा भूमाफिया के मार्फत लगा रही हैं।
विज्ञापन


भूमाफिया ग्रामीणों पर धौंस जमाकर जमीन औने-पौने दाम पर ले लेते हैं और कंपनियों से कई गुना कीमत वसूल रहे हैं।
भू-माफिया की अधिक दिलचस्पी ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा करने में रहती है, क्योंकि इनकी शिकायतें कम होती हैं।

पढ़ें, अगवा शुभम के साथ 21 को ही हो गई थी अनहोनी

पूरे मकड़जाल में सरकारी विभागों के अधिकारियों के साथ विभिन्न दलों के नेता भी शामिल बताए जाते हैं। हालांकि, प्रशासन और पुलिस के पास इस बाबत शिकायतें आ रही हैं। जिन कंपनियों ने कोर्ट के फर्जी आदेश दिखाकर खेल करने की कोशिश पकड़ में आई हैं।

सूत्रों का कहना है कि यहां पैसा लगाने वाली अधिकतर कंपनियां विवादित हैं। स्पीक एशिया कंपनी के संस्थापक राम सुमिरन पाल का पैसा रियल इस्टेट में लगने के खुलासे के बाद माना जा रहा है कि नकरौंदा में भी पाल का पैसा लगा हो सकता है।

पढ़ें, जॉन अब्राहम को देखा और कर दिया आविष्कार

किस कंपनी के नाम से पैसा लगाया है यह बात जाहिर नहीं हुई है। वहीं, उत्तराखंड आर्किटेक्ट, इंजीनियर्स, ड्राफ्टमैन एसोसिएशन के महासचिव डीएस राणा का कहना है कि रियल इस्टेट में विदेशी निवेशकों का भी पैसा लगा है।

एडीएम आज सौंपेंगी नकरौंदा की रिपोर्ट
नकरौंदा में जमीन हड़पने के लिए हेराफेरी के मामले की रिपोर्ट एडीएम वित्त झरना कमठान सोमवार को जिलाधिकारी

बीवीआरसी पुरुषोत्तम को सौंपेंगी। मामला कुबेर और इसकी सहयोगी कंपनी से संबंधित है। एडीएम ने बताया कि मामले पर एक राउंड विचार-विमर्श हो चुका है। जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपे जाने के बाद इस पर निर्णय लिया जाएगा।

एमडीडीए कराएगा ध्वस्तीकरण
एमडीडीए नकरौंदा में ध्वस्तीकरण कराएगा। प्राधिकरण के सचिव वंशीधर तिवारी ने बताया कि अवैध रूप से प्लाटिंग करने वालों को नोटिस दिया गया है। चालान भी काटा जा चुका है।

सुनवाई की प्रक्रिया पूरी होते ही ध्वस्तीकरण किया जाएगा। अवैध रूप से प्लाटिंग वाली जगहों को चिह्नित किया जा रहा है। जो भी अवैध मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई तय है।
विज्ञापन


(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेंट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें