फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही दिन में अनुभवहीन से 'अनुभवी' हो गए CM

Mon, 02 Dec 2013 10:58 AM IST
अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को अनुभवहीन बताने वाले हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत 24 घंटे के भीतर ही अपने बयान से पलट गए।
विज्ञापन


पढ़ें, अगवा शुभम के साथ 21 को ही हो गई थी अनहोनी

रविवार को मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को बेहद अनुभवी बताते हुए वीरेंद्र ने उनकी शान में कसीदे पढ़ डाले। उन्होंने कहा कि मीडिया ने उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया।

मुख्यमंत्री की शान में कसीदे पढ़े
शनिवार को अखिल भारतीय राहुल गांधी यूथ ब्रिगेड की महिला कार्यकारिणी की घोषणा के दौरान वीरेंद्र ने मुख्यमंत्री को अनुभवहीन बताया था। लेकिन रविवार को वह एनआईएच के गेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता में मुख्यमंत्री की शान में कसीदे पढ़ते नजर आए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बहुगुणा जज भी रह चुके हैं। उन्हें काफी अनुभव है। मुख्यमंत्री ने अपने दो साल के कार्यकाल में बहुत से विकास कार्य कराए हैं। दैवी आपदा के दौरान अवरुद्ध हुए विकास कार्य सरकार ने बाद में तेजी से पूरे किए।

पढ़ें, जॉन अब्राहम को देखा और कर दिया आविष्कार

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री हरीश रावत के बीच संबंध काफी मुधर हैं। दोनों के बीच काफी सामंजस्य है। वहीं, चीनी मिलों के न शुरू न होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री से तीन से चार बार वार्ता की।

‘राहुल गांधी यूथ ब्रिगेड से मेरा कोई लेना देना नहीं’
शहर की सड़कों पर लगे अखिल भारतीय राहुल गांधी यूथ ब्रिगेड के पोस्टरों में वीरेंद्र रावत को राष्ट्रीय अध्यक्ष दिखाया गया है। लेकिन रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने उक्त ब्रिगेड से पूरी तरह पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ब्रिगेड से उनका कोई लेना देना नहीं। ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने पोस्टरों में उनकी तस्वीर के नीचे राष्ट्रीय अध्यक्ष लिखवा दिया। वह ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं है। राहुल गांधी यूथ ब्रिगेड एक सामाजिक संगठन है, जो कांग्रेस से मान्यता प्राप्त नहीं है। वह महज एक सामान्य कार्यकर्ता हैं।

(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेंट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें