फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसा करने वाला उत्तराखंड का पहला नगर होगा नैनीताल, करोड़ों रुपए होंगे खर्च

Sat, 23 Feb 2019 08:27 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal नरेश कुमार, अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
nainital - फोटो : file photo
विज्ञापन

मैट्रो सिटी दिल्ली, बंगलौर, गुजरात की तर्ज पर बहुत जल्द सरोवर नगरी की पेयजल व्यवस्था को सुपरवाइजरी कंट्रोल एंड डाटा एक्विजिशन (स्काडा) सिस्टम से जोड़ा जाएगा। नैनीताल इस योजना को संचालित करने वाला प्रदेश का पहला नगर होगा। दावा यह भी है कि सिस्टम लगने के बाद शहर के लोगों को 24 घंटे पानी मिलेगा।

विज्ञापन


स्काडा सिस्टम से नगर की पेयजल लाईनों को जोड़ने के लिए उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने की तैयारी कर रहा है। आने वाले 30 साल बाद तक नगर की जनसंख्या को ध्यान में रख कर इस प्रोजेक्ट को बनाया गया है। इसमें अनुमानित 50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके बाद पेयजल वितरण की ऑटोमेटिक निगरानी हो पाएगी। इससे पल भर में नगर के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही पानी सप्लाई की जानकारी के साथ ही लाइनों के फाल्ट और कहां पानी नही पहुंच पा रहा है उसका पता लगेगा। 

स्काडा सिस्टम से जोड़ने के लिए पहले चरण में रामनगर, हल्द्वानी, कोटद्वार, हरिद्वार और रुड़की को भी शामिल किया गया है। इनमें से नैनीताल और देहरादून को प्राथमिकता में रखा गया है। यह एडीबी से वित्त पोषित प्रोजेक्ट है। इस सिस्टम के लगने के बाद जहां पानी की बर्बादी रुकेगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मयंक अग्रवाल (वेस्ट वाटर एक्सपर्ट टाटा कंसंल्टिंग इंजीनियर्स बंगलौर)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें