फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौनिहालों को दी विज्ञान की महता की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर पर नौनिहालों में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करने के लिए शुक्रवार को पहले चरण में संकुल स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। प्रतियोगिता में नौनिहालों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। अलग-अलग संकुल से चयनित नौनिहाल शनिवार को ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
जूनियर हाईस्कूल एनफील्ड ग्रांट में विकासनगर संकुल की प्रतियोगिता की शुरुआत करते हुए संकुल प्रभारी सरदार हरजिंदर सिंह ने बाल वैज्ञानिकों को विज्ञान की महत्ता एवं नवाचार की जानकारी दी। प्रतियोगिता में काजल प्रथम, कल्पना द्वितीय और अमिषा तृतीय स्थान पर रहीं। सभावाला संकुल में कौशल ने पहला, नंदनी ने दूसरा, अर्पण ने तीसरा और बाड़वाला संकुल की प्रतियोगिता में संदीप ने पहला, रोहित ने दूसरा, शिवानी क्षेत्री ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, हरबर्टपुर संकुल की प्रतियोगिता में शालू प्रथम, मंतशा और निशा द्वितीय, ज्योति तृतीय तथा बरोटीवाला संकुल की प्रतियोगिता के तहत अभिषेक प्रथम, कार्तिक द्वितीय, खुशी तृतीय स्थान पर रहे। जबकि, रुद्रपुर संकुल की प्रतियोगिता में स्वाति प्रथम, विशाल द्वितीय, सचिन तीसरे स्थान पर रहे। धर्मावाला संकुल की प्रतियोगिता में राहुल वर्मा ने पहला, प्रियंका ने दूसरा, तौहीद और पूजा चौहान ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बीआर टम्टा, संजय प्रजापति, कन्हैया सिंह रावत, सत्येंद्र रावत, दिग्विजय बेधड़क, विजयपाल, सुदेश गुप्ता, बलवीर सिंह, रक्षा सकलानी, अर्चना पंत, राजपाल यादव, गीता राणा, लक्ष्मी पयाल, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें