फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल: नए साल पर यूपी के दो पीसीएस अधिकारियों ने जमकर किया हंगामा, पुलिस ने काटा चालान

Fri, 01 Jan 2021 11:30 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल

सार

  • 31 दिसंबर की रात शराब पीकर कर रहे थे हंगामा
विज्ञापन
चालान काटती पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल पर नैनीताल में यूपी के दो पीसीएस अधिकारियों को 31 दिसंबर की रात सड़क पर हंगामा करना महंगा पड़ गया। स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई करने के बाद दोनों को छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


माल रोड पर बृहस्पतिवार रात सैलानी नए साल का जश्न मना रहे थे। सड़कों पर पर्यटकों की आवाजाही बनी हुई थी। पुलिस के अनुसार इस दौरान दो व्यक्ति माल रोड पर शराब पीकर हंगामा कर रहे थे। पर्यटकों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची मल्लीताल कोतवाली पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाने में सहयोग करने को कहा तो दोनों नियम समझाने लगे। 

खुद को यूपी के पीसीएस अधिकारी बताकर पुलिस से उलझ गए। इस बीच, पुलिस और दोनों व्यक्तियों के बीच खासी झड़प भी हुई। जब दोनों नहीं माने तो पुलिस उन्हें बीडी पांडे अस्पताल लेकर गई और वहां स्वास्थ्य परीक्षण कराकर उन्हें कोतवाली ले आई। 
विज्ञापन


दोनों ने कोतवाली में भी जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की बात कही तो दोनों शांत हो गए। कोतवाल अशोक कुमार ने बताया कि दोनों के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया। हालांकि, पुलिस ने दोनों के नाम सार्वजनिक नहीं किए।

विज्ञापन

नए साल के स्वागत को पहुंचे सैलानी, लेकिन जश्न जैसा कुछ नहीं

कोरोना संक्रमण के चलते इस बार नैनीताल में 2020 की विदाई और वर्ष 2021 के स्वागत का जश्न अन्य वर्षों की तुलना में काफी फीका रहा। इस बार न तो माल रोड और अन्य स्थानों पर पर्यटक स्थलों में वाहनों का तांता नजर आया और न ही होटलों में डीजे पर पर्यटक थिरकते दिखे।

इक्का दुक्का होटलों में जो कार्यक्रम हुए वह भी बेहद संक्षिप्त और कोरोना गाइड लाइंस के बीच। जबकि नगर के सभी पार्किंग स्थल पर्यटक वाहनों से दोपहर तक भर चुके थे और ज्यादातर होटल भी देर शाम तक पैक हो गए थे। इसके बावजूद 31 दिसंबर और नए साल की रंगत फीकी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें