फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: सड़क हादसे में नेशनल जूनियर बॉक्सिंग चैंपियन की मौत, परिवार में शोक की लहर

Tue, 14 Mar 2023 01:53 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कालाढूंगी(नैनीताल)

सार

मृतक संजय ने 1990 में दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित बॉक्सिंग की जूनियर प्रतियोगिता में मणिपुर के खिलाड़ी को हराकर चैंपियनशिप जीती थी।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : सांकेतिक फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल के कालाढूंगी में जूनियर बॉक्सिंग के नेशनल चैंपियन संजय बिष्ट की सड़क हादसे में मौत हो गई। चैंपियन की मौत से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।  जानकारी के अनुसार, कमोला निवासी संजय बिष्ट(45) सोमवार की शाम अपने घर जा रहे थे। इस दौरान कमोला के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


Champawat: हाईवे किनारे मिला 83 वर्षीय वीरांगना का शव, शरीर से गायब थे गहने, परिवार में मचा कोहराम, तस्वीरें
विज्ञापन


भाजपा नेता दीवान सिंह बिष्ट ने बताया कि मृतक संजय ने 1990 में दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित बॉक्सिंग की जूनियर प्रतियोगिता में मणिपुर के खिलाड़ी को हराकर चैंपियनशिप जीती थी। मृतक के पिता स्टेट बैंक से मैनेजर के पद से रिटायर थे, जिनकी कुछ समय पूर्व ही मौत हो गई थी। परिवार में उनकी मां एक बेटा व पत्नी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें