फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका की सौंदर्य प्रतियोगिता में भारत से उप विजेता रहीं नैनीताल की बेटी, मिला बेस्ट टैलेंट अवॉर्ड

Thu, 03 Oct 2019 08:19 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
प्रिशा राठौर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमेरिका की संस्था इंडियन अमेरिकन एसोसिएशन कल्चर (आईएसीए) की ओर से आयोजित सौंदर्य प्रतियोगिता में नैनीताल की प्रिशा राठौर ने परचम लहराया है। प्रिशा ने प्रतियोगिता में मिस टीन यूएसए टॉप फाइव में स्थान बनाने के साथ ही बेस्ट टैलेंट अवॉर्ड एवं इंस्पिरेशन मिस टीन भारत श्रेणी में उप विजेता और मोस्ट रॉयल टाइटल का खिताब जीता है। प्रिशा अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।

विज्ञापन


प्रिशा अमेरिका में जॉर्जिया स्टेट के अटलांटा शहर में रहती हैं। उनके पिता पवन राठौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर एवं माता पूजा राठौर शिक्षिका हैं। प्रिशा की ननिहाल नैनीताल में है। यह परिवार बीते 23 वर्ष से अमेरिका में रह रहा है।

प्रिशा के नाना कुंदन सिंह भाकुनी, नानी हेमा भाकुनी एवं मामा धीरेंद्र भाकुनी मल्लीताल के बलराम हाउस क्षेत्र में रहते हैं। वह मूलत: बागेश्वर जिले की रहने वाली हैं। प्रिशा एवं उनके माता-पिता नैनीताल और बागेश्वर समय-समय पर आते रहते हैं। प्रिशा की उपलब्धि पर नैनीताल में उनके शुभचिंतकों ने खुशी जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें