नौ नवंबर तक देंगे धरना
विधायक ने चेताया कि अगर सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लेती है वे आंदोलन को उग्र कर देंगे। त्योहारों को देखते हुए नौ नवंबर तक धरना दिया जाएगा। इसके बाद 16 नवंबर से क्रमिक और आमरण अनशन की तैयारी की जाएगी। जनहित की मांगों के लिए उन्हें महीनों तक भी आंदोलन क्यों न करना पड़े, वे करेंगे। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री महेंद्र लुंठी ने कहा कि नैनीसैनी हवाई पट्टी और बेस अस्पताल कांग्रेस के समय में बनकर तैयार हुए, जिन्हें भाजपा सरकार शुरू नहीं कर पा रही है, जो निंदनीय है।
ये भी पढ़ें...Rahul Gandhi kedarnath Visit: धाम पहुंचे कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, तीन दिन यहीं एकांत में रहेंगे
ये हैं प्रमुख मांग
नैनीसैनी हवाई अड्डे से देहरादून और दिल्ली के लिए नियमित हवाई सेवा शुरू की जाए।
बेस अस्पताल में पदों को सृजित कर संचालन शुरू कराया जाए।
यूकेपीएसी और यूकेएसएसएससी के परीक्षा केंद्र पिथौरागढ़ में भी बनाया जाए।
जाजरदेवल-नैनीसैनी सड़क पर डामरीकरण और नाली निर्माण कराएं।
सिकड़ानी के लोगों पर यूपीसीएल की ओर से दर्ज कराए मुकदमे वापस लिए जाएं।
सेना की ओर से ग्रामीणों के लिए बंद किए गोचर, पनघटों के रास्ते खोले जाएं या वैकल्पिक रास्ते बनाए जाएं।