मुख्यमंत्री ने कहा कि वह चाहते हैं कि उत्तराखंड और नागालैंड अपनी संस्कृति का अदान-प्रदान करें, जिसे लेकर उन्होंने नागलैंड में 10 दिनों तक दिसंबर में आयोजित होने वाले 'हॉर्नबिल महोत्सव' में उत्तराखंड के कलाकारों और संगीतकारों को आमंत्रित किया है।
कहा कि मसूरी काफी खूबसूरत शहर है और मसूरी जैसे कई हिल स्टेशन नागालैंड में भी हैं। नागालैंड नार्थ ईस्ट का कठीन क्षेत्र है। यहां के लोगों को शांति चाहिए, जिससे प्रदेश का विकास हो सके। वह प्रदेश के लोगों के साथ लगातार नागाओं की समस्याओं के निराकरण के लिये काम कर रहे हैं।
कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देश के विकास के लिए बेहतर काम कर रहे हैं। उनके द्वारा नागालैंड के विकास के लिये कई योजनाओं को स्वीकृत किया गया है।