फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरे अर्जित अवकाश को पक्ष-विपक्ष न बनाया जाए : हरीश रावत

विज्ञापन
विज्ञापन
- बोले, नौजवानों के भविष्य को संवारने के लिए मेरी हड्डियां हमेशा उपलब्ध रहेंगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम हरीश रावत ने 15 दिन के अवकाश को लेकर पार्टी में चल रहे घमासान पर कहा, मेरे अर्जित अवकाश को पक्ष-विपक्ष न बनाया जाए। 59 वर्षों की यात्रा के बाद एक छोटा अर्जित अवकाश लेना मेरा स्वाभाविक अधिकार बनता है। पार्टी के साथ अटूट गठबंधन रहा है, लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसे क्षण आ जाते हैं, जब थोड़ी असहजता का अनुभव होता है।
पूर्व सीएम रावत ने कहा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल से मेरा लंबा मानसिक, भावनात्मक संबंध है। कुछ लोग तो होंगे जिन्होंने मुझे भ्रातृवत या पितृवत माना होगा, उनकी भी कुछ भावनाएं हो सकती हैं। 59 वर्षों की यात्रा के दौरान मुझे बात का स्मरण रहा है कि मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूं, अंतिम रूप से पार्टी के सर्वोच्च नेतृत्व का निर्णय ही मैंने हमेशा शिरोधार्य माना है। कभी थोड़ी विनती कर दी होगी, लेकिन अंत में पार्टी के शीर्ष निर्णय को ही स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, 2027 में जिन नौजवानों को संभावनाएं दिखाई दे रही हैं, यदि उन्हें महर्षि दधीचि की तरह मेरी हड्डियों की आवश्यकता भी होगी, तो उनके भविष्य को संवारने के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगी। अवकाश के दौरान भी निरंतर सक्रिय हूं और अपनी हड्डियां घिस रहा हूं, लेकिन मुझको लेकर उत्सुकता रखने वाले समीक्षकों का भी मैं आभारी हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें