मसूरी में युवक की हत्या से सनसनी
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया और कपिल के परिजनों को सूचना दी। इसके बाद वहां के सीसीटीवी फुटेज चेक किए। इनमें कपिल के साथ आने वाले युवक और युवती तड़के करीब चार बजे होम स्टे से बाहर जाते दिख रहे हैं। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि कपिल चौधरी के साथ आने वाले युवक और युवती की फोटो को विभिन्न चेक पोस्ट और थाने चौकियों को मुहैया करा दिया गया है। मोबाइल लोकेशन और अन्य माध्यमों से आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
कपिल के नाम से ही लिया गया था कमरा
पुलिस ने जब होम स्टे के रिकॉर्ड को खंगाला तो पता चला कि यह रूम कपिल के नाम से ही लिया गया था। आगंतुक रजिस्टर में युवक और युवती के नाम का जिक्र नहीं था। जबकि, नियमों के अनुसार साथ आने वाले लोगों के नाम पते के साथ-साथ उनकी आईडी भी ली जाती है। इस पर पुलिस ने होम स्टे संचालक को भी चेतावनी जारी की है। उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।
मसूरी में हत्या के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बार-बार कार से उतर रहा था कपिल
दरअसल, शनिवार सुबह के वक्त होम स्टे में कोई कमरा खाली नहीं था। इस पर उन्होंने कमरा खाली होने का इंतजार किया। कपिल बार-बार कार से उतरकर रेस्टोरेंट की ओर जा रहा था। जबकि, युवक और युवती कार में ही बैठे हुए थे। करीब डेढ़ घंटे बाद जब कमरा खाली होने का पता चला तो कपिल ने कार के पास जाकर दोनों को जानकारी दी। इसके बाद ही दोनों कार से उतरकर होम स्टे के अंदर गए। ऐसे में इसे एक सोची समझी साजिश भी माना जा रहा है।