Mussoorie News: यूपी नंबर के एक वाहन में सवार चार लोगों मे से तीन लोगों ने मालरोड पर खतरनाक तरीके से वाहन चलाया। एक व्यक्ति वाहन के बाहर लटकते हुए मालरोड पर जा रहा था।
मसूरी में मालरोड पर यूपी के पर्यटक वाहन गलत तरीके से वाहन चलाते हुए पकड़े गए। इस दौरान उन्हें रोका तो उन्होंने पुलिस के साथ अभद्रता कर दी। इसके बाद हंगामा करने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने चालक का एमवी एक्ट के तहत वाहन सीज कर दिया और वाहन में सवार अन्य लोगों के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट की तहत कार्यवाई कर चालान किया।
विज्ञापन
कुलड़ी पुलिस चौकी इंचार्ज ज्योति पंवार ने बताया कि यूपी नंबर के एक वाहन में सवार चार लोगों मे से तीन लोगों ने मालरोड पर खतरनाक तरीके से वाहन चलाया। एक व्यक्ति वाहन के बाहर लटकते हुए मालरोड पर जा रहा था।
पुलिस के रोकने पर वाहन में सवार नोएडा निवासी ईशान, नीरज पंडित गौतमबुद्ध नगर यूपी और पर्व यादव गाजियाबाद यूपी ने अभद्रता शुरू कर दी। सभी का चालान किया गया है।