सेलाकुई। सेलाकुई क्रिकेट समिति की ओर से हरिपुर खैरी बावन बीघा खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को गढ़वाल इलेवन और चमोली इलेवन के बीच मैच खेला गया। चमोली इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 108 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गढ़वाल इलेवन की टीम ने अंतिम ओवर में जीत हासिल की। देव को 35 रनों की शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। इस मौके पर मुकेश पंत, कुलदीप रावत, प्रदीप बिष्ट, मुकेश आदि उपस्थित रहे। संवाद