फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी: दीपावली के बाद पहाड़ों की रानी में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, दिनभर जाम से जूझते रहे सैलानी

Tue, 10 Nov 2026 07:32 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी

सार

सुबह से शाम तक शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। पर्यटकों की भारी भीड़ के चलते दिनभर यातायात का दबाव बना रहा। पुलिसकर्मी लगातार जाम खुलवाने और यातायात सुचारु करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
मसूरी में जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली के बाद मसूरी में पर्यटकों की आमद लगातार बढ़ रही है। सोमवार और मंगलवार को बड़ी संख्या में सैलानी शहर पहुंचे। इससे पर्यटक स्थल गुलजार रहे लेकिन यातायात जाम की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई।

विज्ञापन


सुबह से शाम तक शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। पर्यटकों की भारी भीड़ के चलते दिनभर यातायात का दबाव बना रहा। पुलिसकर्मी लगातार जाम खुलवाने और यातायात सुचारु करने में जुटे रहे। हालांकि, वाहनों की अत्यधिक संख्या के कारण उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी। जाम के चलते स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर वाहन काफी देर तक जाम में फंसे रहे।

UK Top News: लगातार हत्याओं से दहला दून, गंगोत्री मंदिर के कपाट बंद, योगनगरी में सीएम की बड़ी घोषणाएं
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। स्थानीय निवासी रमेश सिंह और उपेन्द्र सिंह ने कहा कि मसूरी में पर्यटकों की भीड़ बढ़ने की संभावना पहले से रहती है। इसके बावजूद पर्याप्त यातायात प्रबंधन इंतजाम नहीं किए गए।
विज्ञापन


उन्होंने अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती और प्रभावी यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह गहलावत ने बताया कि पुलिस पूरी क्षमता से जाम खोलने में जुटी है। उन्होंने कहा कि लालटिब्बा जाने वाले पर्यटकों के कारण लंढौर और मंलिगार चौक पर जाम की समस्या अधिक रहती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें