देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि कई होटलों में पार्किंग नहीं है। इससे टैंपो ट्रैवल्स सड़क पर खड़े हो जाते थे जिससे सड़कों पर जाम लगता था। गौरव भसीन ने बताया कि बाहरी राज्यों से आने वाले टैंपो ट्रैवल्स को किंग्रेग में रोका जा रहा है। टैक्सी एसोसिएशन से पर्यटकों को कम दरों पर शहर में भेजने की व्यवस्था की गई है। अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों को भी हटाया जा रहा है।