ये चेक भी बाउंस हो गए। पुलिस ने पूरे माले की जांच शुरू की तो आरोपी पकड़ में नहीं आ रहे थे। इस पर प्रदीप सकलानी का आपराधिक इतिहास पता किया गया तो 27 प्राथमिकियां पहले से ही उस पर दर्ज थीं। आरोपी पर 20 हजार रुपये का इनाम भी रखा गया। इसके लिए एक विशेष टीम गठित की गई और शुक्रवार को प्रदीप सकलानी और अजय सजवाण को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने पूछताछ में कि वह देहरादून में अलग-अलग स्थानों पर किराये पर रह रहा था तथा पुलिस से बचने के लिये हर दो महीने में अपना ठिकाना बदल देता था।
ऐसे बनाता है शिकार
पहाड़ के भोले-भाले लोगों विशेषकर फौजियों या अन्य राज्यों में रहने वाले उत्तराखंड मूल के व्यक्तियों को स्वयं के भी पहाड़ी मूल का होने और उन्हें देहरादून में सस्ते दामों में जमीन दिलवाने का प्रलोभन देता है। उन्हें किसी अन्य की भूमि को दिखाते हुए उसे अपनी या अपने किसी परिचित की बताकर उसे बेचने की एवज में उनसे मोटी धनराशी लेकर धोखाधड़ी करता था। आरोपी के खिलाफ नेहरू कॉलोनी में तीन प्राथमिकियां दर्ज हैं जो कि तीन करोड़ रुपये की ठगी से संबंधित हैं।