फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Doon Hospital: बच्चे ने चॉकलेट खाकर रैपर जमीन पर फेंका, आगबबूला हुई महिला सफाईकर्मी, दी धमकी-जान से मार दूंगी

Sat, 11 Jul 2026 07:03 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

दून अस्पताल में बच्चे ने जमीन पर रैपर फेंका तो महिला सफाईकर्मी जान से मारने की धमकी दे दी है। इसके बाद ओपीडी बिल्डिंग में रेडियोलॉजी विभाग में जमकर विवाद हो गया। 

विज्ञापन
दून अस्पताल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दून अस्पताल में उपचार के लिए आई एक महिला के बच्चे ने जमीन पर रैपर फेंक दिया तो महिला सफाईकर्मी ने उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। सफाईकर्मी पर मरीज को गाली देने का भी आरोप है। इस दौरान जमकर विवाद हुआ। हंगामा बढ़ता देख सुरक्षाकर्मी भी मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षाकर्मियों ने विवाद पर काबू पाया।

जानकारी के मुताबिक घटना ओपीडी बिल्डिंग के रेडियोलॉजी विभाग की है। इस मामले में पीड़िता ज्योति ने अस्पताल प्रबंधन को की गई शिकायत में बताया कि वह अल्ट्रासाउंड के लिए रेडियोलॉजी विभाग में आईं थी। उनके साथ उनका बच्चा भी था। उनके बच्चे ने चॉकलेट खाकर रैपर जमीन पर फेंक दिया। वहीं पर एक महिला सफाईकर्मी खड़ी थी। उसने बच्चे को रैपर फेकता देख झगड़ा शुरू कर दिया। उन्हाेंने रैपर उठा लिया इसके बाद भी वह चिल्लाती रही।

विज्ञापन


विवाद बढ़ा तो सुरक्षाकर्मी पहुंचे
सफाईकर्मी ने अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया। आरोप है कि उसने जान से मारने की धमकी देते हुए गाली देना शुरू कर दिया। विवाद बढ़ा तो सुरक्षाकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान वहां पर जमकर हंगामा हुआ। पीड़िता ने इस मामले में आरोपी सफाईकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस पर सफाईकर्मियों के सुपरवाइजर का कहना है कि सफाईकर्मी की ड्यूटी बदली जाएगी।

ये भी पढे़ं...Chamoli: अस्पताल की दीवार भरभराकर गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत, निर्माण कार्य का ले रहे थे जायजा

पीड़ित महिला की ओर से इस मामले में शिकायत की गई है। मामले की जांच की जा रही है। संबंधित सफाईकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मरीजों के साथ दुर्व्यहार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। -डॉ. रविंद्र सिंह बिष्ट, चिकित्सा अधीक्षक, दून अस्पताल

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें