इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे कुछ देर के लिए सड़क पर जाम लग गया, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात सुचारू किया। सब इंस्पेक्टर जैनेन्द्र सिंह राणा ने बताया कि वाहन करीब 80 प्रतिशत जल चुका है। वाहन चालक शोएब पुत्र अब्दुल करीम निवासी ब्राह्मण वाला देहरादून का रहने वाला है। वाहन में सवार चार लोगों के साथ एक बच्चा भी था। ये लोग देहरादून के माजरा के रहने वाले हैं। वाहन की सभी सवारी व चालाक सुरक्षित है।