फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mussoorie News : शिफन कोर्ट में रोपवे कंपनी के गेट लगाने का विरोध कर रहे लोगों को पुलिस ने खदेड़ा, तीन पर कार्रवाई 

Wed, 13 Jan 2021 10:00 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन

मसूरी शहर के शिफन कोर्ट में रोपवे कंपनी के गेट निर्माण का विरोध कर रहे लोगों को पुलिस ने खदेड़ दिया। इस बीच कई बार पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच नोकझोंक भी हुई। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की है। वहीं धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों के समर्थन में कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी शहीद स्थल पर पहुंचे।

विज्ञापन


बता दें, शिफन कोर्ट से हटाए लोग उन्हें स्थायी व्यवस्था किए जाने की मांग को लेकर आंदोलित हैं। लोगों का कहना है कि रोपवे निर्माण कंपनी यहां गेट लगाकर उनका रास्ता बंद कर रही है। इसके अलावा पुलिस व प्रशासन उनकी आवाज दबा रहा है। इसी बात को लेकर शिफन कोर्ट से विस्थापित लोगों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया था।

मंगलवार को भी स्थानीय लोग विरोध प्रदर्शन पर अड़े रहे। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए सभी को वहां से खदेड़ दिया और पांच लोगों को पकड़ ले गई। शिफन कोर्ट में उग्र विरोध प्रदर्शन कर रहे संपति लाल, एमएन भट्ट और बृजमोहन के खिलाफ  151 के तहत कार्रवाई की।
विज्ञापन


सीओ नरेंद्र पंत ने कहा कि नगर पालिका की भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों को पहले ही हटाया गया था। इसके बाद कुछ लोग फिर से शिफन कोर्ट में रोपवे निर्माण में लगी कंपनी के कार्य में बाधा डालने का प्रयास कर रहे थे। इसी के तहत तीन लोगों के खिलाफ  कार्रवाई की गई।

वहीं शिफन कोर्ट के अनुज शाह ने कहा कि जब तक सभी लोगों को स्थायी ठिकाना नहीं मिलता तब तक शहीद स्थल पर विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। विनोद लाल कहते हैं कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती तब तक विरोध जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन गरीबों की आवाज दबाने की कोशिश कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें