फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना बारिश दरक रहे पहाड़: मसूरी में टिहरी बाईपास के पास हुआ भारी भूस्खलन, बिजली-पानी की लाइनें क्षतिग्रस्त

Fri, 26 Sep 2025 10:35 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी

सार

बिना बारिश के भूस्खलन से पूरे क्षेत्र में धूल ही धूल हो गई। बिजली के साथ पानी की लाइन तबाह होने से क्षेत्र में पानी की संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
मसूरी में भूस्खलन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मसूरी शहर में मौसम साफ होने के बाद भी शुक्रवार को फर क्लब टिहरी बाईपास के पास भूस्खलन हो गया। इससे बिजली की लाइन टूट गई। करीब आधा किलोमीटर तक बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त होने से एक हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके अलावा पानी की लाइनों को भी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


भूस्खलन के कारण सुवाखोली, बुरांशखंडा क्षेत्र के करीब एक हजार से अधिक उपभोक्ता अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। लाइन ठीक करने के लिए उर्जा निगम की टीम जुटी हुई है। परिटिब्बा एन्क्लेव निवासी सावन कनौजिया और आशीष कनौजिया ने बताया कि बिना बारिश के भूस्खलन से पूरे क्षेत्र में धूल ही धूल हो गई। बिजली के साथ पानी की लाइन तबाह होने से क्षेत्र में पानी की संकट खड़ा हो गया है।

धराली आपदा: लापता लोगों को मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की केंद्र ने दी मंजूरी, 67 लोगों का नहीं लगा सुराग
विज्ञापन
विज्ञापन


उर्जा निगम एसडीओ पंकज थपलियाल ने बताया कि 11 केवी की बिजली की लाइन करीब आधा किलोमीटर तक तबाह हो गई है। इससे बुरांशखंडा और सुवाखोली क्षेत्र के करीब एक हजार उपभोक्ताओं की बिजली ठप है। लाइन ठीक करने के लिए कार्य जारी है। शीघ्र आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें