फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम किसान सम्मान निधि: 21 वीं किस्त जारी..उत्तराखंड में किसानों के बैंक खातों में पहुंचे 157.86 करोड़ रुपये

Fri, 26 Sep 2025 06:55 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली से उत्तराखंड, हिमाचल व पंजाब राज्य के किसान परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए पीएम-किसान सम्मान निधि योजना की किस्त जारी की।
विज्ञापन
पीएम किसान सम्मान निधि - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 21 वीं किस्त जारी की है। इसमें प्रदेश के 7,89,297 किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 157.86 करोड़ की सम्मान निधि पहुंची है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश में आपदा से कृषि व उद्यान क्षेत्र में हुए नुकसान की भरपाई के लिए 100 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता देने की मांग की है।

विज्ञापन


शुक्रवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली से उत्तराखंड, हिमाचल व पंजाब राज्य के किसान परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए पीएम-किसान सम्मान निधि योजना की किस्त जारी की। सचिवालय से कृषि मंत्री गणेश जोशी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में जुड़े।

उत्तराखंड: IPS रचिता जुयाल का इस्तीफा मंजूर, वीआरएस की लगाई थी अर्जी, सेवा के दौरान कई महत्वपूर्ण पदों पर रहीं
विज्ञापन


उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से उत्तराखंड के किसानों के लिए 100 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता की मांग भी की। इस पर केंद्रीय मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए प्रदेश सरकार शीघ्र केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजे। प्राथमिकता के आधार पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन


मंत्री जोशी ने कहा, केंद्र व राज्य सरकारें किसानों की समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध हैं और पीएम किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है। इस मौके पर सचिव कृषि एसएन पांडेय, कृषि महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान, उद्यान निदेशक दीप्ति सिंह, निदेशक कृषि परमाराम, बागवानी मिशन निदेशक महेंद्र पाल मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें