फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून-मसूरी मार्ग अपडेट: पानीवाला बैंड पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक, अग्रिम आदेश तक रहेगा प्रतिबंध

Sat, 22 Aug 2026 01:15 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी।

सार

देहरादून-मसूरी मार्ग पानीवाला बैंड पर भारी वाहनों की आवाजाही पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी गई है। उप जिला मजिस्ट्रेट मसूरी ने आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत फैसला लिया है।
विज्ञापन
पानीवाला बैंड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून-मसूरी मार्ग पर स्थित पानीवाला बैंड के पास सड़क की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने भारी वाहनों की आवाजाही पर अग्रिम आदेश तक प्रतिबंध लगा दिया है। उप जिला मजिस्ट्रेट आदेश जारी किया है। अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग, द्वारा भेजी गई रिपोर्ट में बताया गया कि पानीवाला बैंड पर अत्यधिक बारिश के कारण मार्ग पर पूर्व में निर्मित सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है।

विज्ञापन


दीवार क्षतिग्रस्त होने के चलते मार्ग भारी वाहनों के आवागमन के लिए असुरक्षित हो गया है। विभाग ने आशंका जताई है कि स्थिति में सुधार नहीं होने पर किसी भी समय अप्रिय घटना घट सकती है। रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए उप जिला मजिस्ट्रेट मसूरी राहुल आनंद ने आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन को अग्रिम आदेश तक प्रतिबंधित कर दिया है।

24 घंटे पुलिस बल तैनात 
आदेश के अनुपालन की जिम्मेदारी संबंधित विभागों और पुलिस को सौंपी गई है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को क्षतिग्रस्त मार्ग की तत्काल मरम्मत कराकर आमजन की आवाजाही के लिए सुरक्षित बनाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, कोतवाली मसूरी और राजपुर थाना पुलिस को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Roorkee Crime: कैंटीन बंद कर घर लौट रहे संचालक को बदमाशों ने बीच सड़क पर रोका, फिर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां
विज्ञापन


कोतवाली मसूरी को पानीवाला बैंड क्षेत्र में 24 घंटे आवश्यक पुलिस बल तैनात रखने को भी कहा गया है। भारी बारिश के बीच सड़क की सुरक्षा को लेकर प्रशासन के इस निर्णय से फिलहाल भारी वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी। मार्ग की मरम्मत और सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद ही प्रतिबंध हटाने पर निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें