उत्तराखंड परिवहन निगम के 5800 कर्मियों का दो महीने का वेतन अटका हुआ है। अभी तक परिवहन निगम प्रंधन पांच करोड़ वेतन जारी कर सका है।
परिवहन निगम कर्मियों का दो महीने का वेतन अटका हुआ है। प्रबंधन ने अब चरणबद्ध तरीके से वेतन जारी करना शुरू किया है। हालांकि, अभी तक केवल पांच करोड़ रुपये का वेतन ही जारी हो सका है। कुल 21 करोड़ का वेतन अभी भी लंबित है।निगम का दावा है कि सोमवार तक अधिकांश विशेष-संविदा और एजेंसी श्रेणी के कर्मचारियों का वेतन जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद नियमित कर्मियों का वेतन जारी होगा।
परिवहन निगम में 5800 कर्मचारी है। इसमें चार हजार एजेंसी व विशेष-संविदा श्रेणी के कर्मचारी है। 1800 नियमित कर्मचारी है। इन सभी कर्मचारियों को जून, जुलाई का वेतन नहीं मिला है। अगस्त के भी समाप्त होने में कुछ दिन बचे हैं। वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ये भी पढे़ं...Roorkee Crime: कैंटीन बंद कर घर लौट रहे संचालक को बदमाशों ने बीच सड़क पर रोका, फिर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां
शासन से राशि जारी होने का इंतजार
परिवहन निगम वरिष्ठ नागरिकों, छात्राओं आदि को निशुल्क यात्रा कराता है। इसकी प्रतिपूूर्ति शासन के माध्यम से होती है। मई और जून के 4.5 करोड़ की प्रतिपूर्ति से जुड़े अभिलेख शासन को भेजे गए हैं। अभी तक राशि जारी नहीं हो सकी है।