फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी गोलीकांड बरसी: सीएम धामी ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, बोले-दस वर्ष में विकास के शिखर पर होगा राज्य

Mon, 02 Sep 2024 01:20 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी

सार

मसूरी गोलीकांड की बरसी पर सीएम धामी ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि शहीदों के सपनों का राज्य बनाने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
विज्ञापन
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मसूरी गोलीकांड की बरसी पर सीएम धामी ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीदों को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि मसूरी, खटीमा और रामपुर की घटना उत्तराखंड के इतिहास में काले अध्याय के रूप में दर्ज है।

विज्ञापन


अलग राज्य की मांग के लिए मसूरी में छह राज्य आंदोलनकारियों ने अपना बलिदान दिया था। मसूरी में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सीएम धामी ने कहा कि सत्ताधारी दल ने आंदोलनकारियों के आंदोलन को कुचलने का कार्य किया है। कहा शहीदों के सपनों के राज्य बनाने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

प्रदेश की जनता ने बड़ा संघर्ष किया
सीएम धामी ने कहा कि आज उत्तराखंड देश के कई राज्यों में अग्रणी राज्य बना है। युवाओं, महिलाओं के उत्थान के लिए कई कार्य किए जा रहे। आने वाले दस वर्ष राज्य विकास के शिखर पर होगा। सीएम ने कहा कि नकल माफियाओं पर सरकार ने शिकंजा कसा है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नही होने देंगे। सौ से भी ज्यादा नकल माफियाओं को जेल भेजने का काम सरकार ने किया है। सख्त नकल कानून सरकार लाई है। संपत्ति जब्त करने का भी प्राविधान किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  ईडी ऑफिस पहुंचे पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत, पाखरो रेंज घोटाला मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया
विज्ञापन


वहीं इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि अलग राज्य निर्माण के लिए प्रदेश की जनता ने बड़ा संघर्ष किया है। मातृ शक्ति ने सबसे बड़ा योगदान दिया। शाहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते है कहा कि आंदोलनकारियों को सरकारी नौकरी में आरक्षण देने का बड़ा काम किया है। आंदोलनकरियों के सपनों का राज्य बनाने के लिए सब मिलकर काम करेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें