फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः जब गुरुद्वारे में पढ़ी गई नमाज, सामने आई सौहार्द की नई तस्वीर

Sun, 03 Sep 2017 09:45 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
muslim pray in eid
विज्ञापन
उत्तराखंड के चमोली जनपद स्थित जोशीमठ मे आज ईद गुरुद्वारे में मनाई गई और साम्प्रदायिक सौहार्द्र की मिसाल कायम पेश की गई। अब से पहले हर साल गांधी मैदान में ही नमाज अदा की जाती थी। लेकिन एक बड़ी वजह के चलते इस बार ऐसा नहीं हो सका।
विज्ञापन


मुस्लिम सम्प्रदाय के लोगों ने ईद की नमाज अदा कर अल्लाह की इबादत की। देश की एकता, अखंडता, शान्ति व  अमन चैन की दुआ मांगी। इस मौके पर मुख्य नमाजी ईमाम ने मुस्लिम समुदाय को सादगी व दूसरे की मदद के लिये सदा तैयार रहने की अपील की। साथ ही मानवता का संदेश दिया।

गुरूद्वारा प्रबंधन कमेटी ने भी गुरूद्वारा मे नमाज अदा करने के लिये गुरुद्वारे में जगह देकर साम्प्रदायिक सौहार्द का मिसाल कायम की है। नमाज अदा करने के दौरान हिन्दू, सिक्ख सहित अन्य सम्प्रदाय के लोग मौजूद थे। हिन्दू, मुस्लिम व सिक्ख भाइयों ने एक दूसरे के गले मिलकर मिठाईयां खिलायी और बधाईंया दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रही वजह

muslim pray in eid
दरअसल, इस बार बारिश के चलते गुरूद्वारे मे ईद की नमाज अता की गयी। नमाज के लिये गुरूद्वारा प्रबंधन कमेटी ने ईद की नमाज के लिए गुरूद्वारा में जगह दी।

मुस्लिम समुदाय के भाइयों का कहना है कि गुरुद्वारे में नवाज अता कर देश व दुनिया में मानवता का संदेश देना चाहते है। उस अल्लाह से भी हमने यही दुआ मांगी है। नमाज अता सुबह 9 से 9:30  बजे तक किया गया। साथ ही कुर्बानी की पवित्रता के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें