दो लाख की फिरौती मांगने की घटना का खुलासा
- फोटो : SOCIAL MEDIA
पिछले दिनों हरिद्वार जिले के सोहलपुर सिकरोढ़ा गांव निवासी दूध कारोबारी चुन्नू की हत्या के बाद बेटे से दो लाख की फिरौती मांगने की घटना का खुलासा कर दिया है।
पुलिस ने फिरौ मांगने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी न सिर्फ दूधिए की हत्या की साजिश रची, वरन वारदात के बाद बेटे से दो लाख फिरौती भी मांगी। उल्लेखनीय है कि हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस पहले ही तीन हत्यारापियों को जेल भेज चुकी है।
गौरतलब है कि सोहलपुर सिकरोढृ़ा गांव निवासी दूध कारोबारी चुन्नू की हत्यारों ने करंट लगाकर हत्या कर दी थी। हत्यारों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब वह भोर में रांघड़वाला गांव दूध लेने जा रहा था।
पुलिस ने वारदात में शामिल तीन हत्यारों अमजद, आसिर और शावेज को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया था। लेकिन इस घटना ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब मृत क दूध कारोबारी के बेटे सलामत से अज्ञात बदमाश ने दो लाख की फिरौती मांग कर डाली।
आखिरकार इस घटना में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने इलेक्ट्रानिक्स सर्विलांस की मदद से जांच पड़ताल शुरू की तो राजीव शर्मा उर्फ राजन उर्फ राजू पुत्र मदनलाल निवासी नागल पलूनी थाना पिरानकलियर का नाम सामने आया। आखिरकार पुलिस ने तमाम सुबूत जुटाने के बाद फिरौती मांगने के आरोपी को माजरी तिराहे से शनिवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया।
सीओ रुड़की एसके सिंह ने बताया कि गिरफ़तार आरोपी ने खुलासा किया है कि चुन्नू का हत्यारोपी अमजद उसे 50 हजार रुपये में हत्या कराने के लिए ले गया था। हत्या की साजिश में वह शामिल था। लेकिन पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद राजीव ने चुन्नू के मोबाइल फोन से ही उसके बेटे से फिरौती मांगनी शुरू कर दी। इतना ही नहीं पुलिस का झांसा देते हुए उसने फोटोग्राफर की दुकान में सेंधमारी कई सिम चुरा लिए और उन्हीं को इस्तेमाल फिरौती मांगने में किया। लेकिन इससे पहले कि फिरौती मिल पाती पुलिस ने जाल बिछाकर दबोच लिया।