फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

850 करोड़ के बैंक लोन घोटाले में फरार आरोपी हरिद्वार से गिरफ्तार, मुंबई की सीबीआई टीम ने पकड़ा

Sat, 28 Sep 2019 10:15 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

850 करोड़ के बैंक लोन घोटाले में फरार चल रहे महाराष्ट्र के स्टील कारोबारी को मुंबई से आई सीबीआई की आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने यहां एक होटल से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


आरोपी दो दिन पहले अपनी पत्नी के साथ हरिद्वार आया था। शुक्रवार सुबह सीबीआई की टीम आरोपी को लेकर मुंबई रवाना हो गई। बृहस्पतिवार देर रात सीबीआई मुंबई की आर्थिक अपराध शाखा से राजेश बसंत कुशलानी और गणेश परडे हरिद्वार पहुंचे।

यहां उन्होंने एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस से मुलाकात की। साथ ही बताया कि मुंबई में सामने आए 850 करोड़ के लोन घोटाले के आरोपी की लोकेशन हरिद्वार में मिल रही है। एसएसपी ने स्थानीय क्रिमिनल इनवेस्टिगेशन यूनिट (सीआईयू) प्रभारी राजीव चौहान को सीबीआई टीम का सहयोग करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर रात सीआईयू की मदद से सीबीआई टीम ने जस्साराम मार्ग स्थित एक होटल में छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। होटल में वह अपनी पत्नी के साथ ठहरा हुआ था।

सीबीआई और सीआईयू की टीम आरोपी को उसकी पत्नी के साथ कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि आरोपी की पहचान विजय राजेंद्र गुप्ता पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी ठाकुर ग्राम कांदिवली ईस्ट मुंबई है। उसके खिलाफ सीबीआई की आर्थिक अपराध शाखा ने छह मुकदमे दर्ज किए हैं। पेशे से स्टील कारोबारी विजय राजेंद्र गुप्ता ने एसबीआई ठाणे से लोन लिया हुआ है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें