actor dayashankar in badrinath
- फोटो : amar ujala
फ़िल्म स्वदेश में मेला राम ढाबा वाले के किरदार में नजर आए अभिनेता दयाशंकर बदरीनाथ धाम में दर्शन करने पहुंचे। बता दें कि हास्य कलाकार और इंस्पेक्टर से लेकर कई किरदारों में नजर आने वाले अभिनेता दया शंकर प्रसिद्ध टीवी धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा में इंस्पेक्टर चालूराम के किरदार में नजर आ रहे हैं।
वहीं उन्होंने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है। वह 'स्वदेश' में शाहरुख खान के साथ भी काम कर चुके हैं। बुधवार को बदरीनाथ दर्शन के दौरान उनके साथ उनकी मां विद्यावती, पत्नी सुशीला, बेटा जयादित्य और बेटी लक्ष्मी मौजूद रहीं।
वहीं उन्होंने मंदिर में शयन कालीन आरतियों में भी हिस्सा लिया। अभिनेता अपने प्रसंशकों से भी मिले। उनके साथ सेल्फी खिंचाने वालों की होड़ रही। उनके पंडित मुन्नू मिर्जापुरी भी उनके साथ मौजूद थे।