भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पहाडों की रानी मसूरी पहुंचे है। फिलहाल इनके दौरे के बारे में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है। धोनी मसूरी के लाल टिब्बा में किसी रिजॉर्ट में रुके हुए हैं।
बताया गया कि धोनी अपने व्यक्तिगत दौरे पर मसूरी आए हैं। धोनी मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं। माही ने कोलकाता की साक्षी सिंह रावत के साथ देहरादून में शादी की। हालांकि माही की तरह ही साक्षी भी मूल रूप से उत्तराखंड की हैं।
हालांकि महेंद्र सिंह धोनी झारखंड के रांची में पैदा हुए लेकिन उनका परिवार उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से हैं। दोनों का उत्तराखंड से कनेक्शन होने के कारण साक्षी और धोनी को बचपन का दोस्त माना गया।