फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावे खोखले, प्रदेश के तीन मेडिकल कालेजों में नहीं लगी एमआरआई मशीन

Thu, 21 Apr 2022 03:31 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

पिछले साल दिसंबर में स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने प्रदेश के सभी राजकीय मेडिकल कालेजों में एमआरआई मशीनें स्थापित करने के विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए थे। लेकिन अभी तक राजकीय मेडिकल कालेज देहरादून में ही एमआरआई सुविधा शुरू हो पाई है।
विज्ञापन
धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कालेजों में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावे कर रही है, लेकिन प्रदेश के तीन राजकीय मेडिकल कालेजों में एमआरआई मशीनें नहीं लग पाई हैं। इसके अलावा कई सरकारी अस्पतालों में भी एमआरआई और सिटी स्कैन की सुविधा तक नहीं है।

विज्ञापन


प्रदेश में चार राजकीय मेडिकल कालेज चल रहे हैं। इसमें देहरादून, हल्द्वानी, श्रीनगर और अल्मोड़ा मेडिकल कालेज शामिल है। हरिद्वार, पिथौरागढ़ और रुद्रपुर में भी नए मेडिकल कालेज का निर्माण किया जा रहा है। पिछले साल दिसंबर में स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने प्रदेश के सभी राजकीय मेडिकल कालेजों में एमआरआई मशीनें स्थापित करने के विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए थे। लेकिन अभी तक राजकीय मेडिकल कालेज देहरादून में ही एमआरआई सुविधा शुरू हो पाई है।

जबकि राजकीय मेडिकल कालेज हल्द्वानी, श्रीनगर, अल्मोड़ा में एमआरआई मशीन नहीं लगी है। प्रदेश के मेडिकल कालेजों में ही जब एमआरआई मशीनें नहीं हैं तो सरकारी अस्पतालों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। कई सरकार जिला, उप जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सिटी स्कैन की सुविधा तक नहीं है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...सुर्खियों में हरीश रावत का नया अंदाज: सीएम धामी को टैग करते हुए लिखा- ‘रहिमन धागा प्रेम का मत तोड़ो चटकाय, पढ़ें पूरी खबर

स्वास्थ्य मंत्री डा.धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को फिर निर्देश दिए कि हल्द्वानी, अल्मोड़ा और श्रीनगर मेडिकल कालेज को शीघ्र एमआरआई मशीनें उपलब्ध कराई जाएं। जिससे उपचार के लिए मेडिकल कालेजों में आने वाले मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें