फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद रीता बहुगुणा 21 नवंबर को हरिद्वार में करेंगी अपनी पोती की अस्थियों का विजर्सन

Thu, 19 Nov 2020 09:36 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सांसद रीता बहुगुणा जोशी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से सांसद एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी 21 नवंबर को हरिद्वार पहुंच कर गंगा में पोती की अस्थियों का विसर्जन करेंगी। इस दौरान प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा व परिवार के अन्य सदस्य साथ में रहेेंगे।

विज्ञापन


कृषि एवं उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि हाल ही में सांसद रीता बहुगुणा जोशी की छह वर्षीय पोती आग से बुरी तरह से झुलस गई थी। जिसे उपचार के लिए प्रयागराज चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बावजूद भी घायल बच्ची को बचाया नहीं जा सका। दो दिन पहले ही उसकी मौत हो गई। 21 नवंबर को रीता बहुगुणा जोशी हरिद्वार पहुंचेगी और डेढ़ बजे गंगा में अस्थि कलश विसर्जित करने के बाद उसी दिन दिल्ली वापस लौटेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें