संवाद न्यूज एजेंसी
देहरादून। नेत्रदान को बढ़ावा देने के लिए श्रीमंहत इंदिरेश अस्पताल और दि हंस फाउंडेशन के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इसका उद्देश्य लोगों को नेत्रदान का महत्व समझाना भी है।
इस अवसर पर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गौरव रतूड़ी ने कहा कि हंस फाउंडेशन के साथ यह समझौता नेत्रदान से जुड़े अभियान को नई रफ्तार देगा। एक व्यक्ति के नेत्रदान करने से दो लोगों के जीवन में उजाला आता है। नेत्रदान नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा और प्रशिक्षण को भी बढ़ावा देता है। कहा कि दोनों संस्थानों के सहयोग से नेत्रदान अभियान के चलाए जाने से लोगों में इसके प्रति भ्रांतियां भी कम होंगी। इस दौरान अस्पताल के वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. यशपाल सिंह, नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. तरन्नुम शकील, डॉ. पंकज शर्मा आदि मौजूद रहे।