फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांबाज मां: खूंखार गुलदार के मुंह से छीन लाई अपनी बेटी

Fri, 29 May 2015 03:42 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, सतपुली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के पौड़ी में बेटी की जान बचाने को एक मां गुलदार से जा भिड़ी, फिर क्या हुआ? पढ़ें...
विज्ञापन


पौड़ी के विकास खंड पोखड़ा के वीणा मल्ली में बेटी की जान बचाने के लिए मां शीला देवी दरांती के साथ गुलदार से भिड़ गई। दरांती का हमला होने से गुलदार वहां से भाग निकला, लेकिन उसने बच्ची को घायल कर दिया।

घायल बच्ची का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोखड़ा में इलाज किया जा रहा है। दो महीने पहले भी गुलदार ने दो बच्चों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे के करीब वीणा मल्ली गांव की आठ वर्षीय खुशबू अपनी मां शीला के साथ खेतों की ओर जा रही थी।

वह घर से महज 50 फीट की दूरी पर भी नहीं गए थे कि घात लगाए बैठे गुलदार ने मां के साथ चल रही खुशबू पर झपट्टा मार दिया। खुशबू के चिल्लाते ही शीला ने हाथ में पकड़ी दरांती से गुलदार पर ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलदार को मारने के आदेश जारी करने की मांग

ताबड़तोड़ हमले से गुलदार खुशबू को छोड़कर भाग निकला, लेकिन तब तक बालिका बुरी तरह से जख्मी हो गई थी। उसकी गर्दन, पीठ और सीने पर गुलदार के पंजों से घाव बन गए हैं। परिजनों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोखड़ा में भर्ती कराया है।

क्षेत्र पंचायत सदस्य जितेंद्र रावत और सामाजिक कार्यकर्ता कमल बिष्ट का कहना है कि गुलदार के खौफ ने पिछले दो महीने से लोगों का जीना मुश्किल किया हुआ है। दो महीने पहले गांव के रोहन एवं रानी को भी गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया था।

उनका कहना है कि घटना के बाद वन विभाग से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन किसी ने भी फोन नहीं उठाया। जिससे ग्रामीणों ने विभाग के प्रति रोष व्यक्त किया है। ग्रामीणों ने विभाग से गुलदार को पकड़वाने अथवा गोली मारने के आदेश जारी करने की मांग की है।  

घटना के बाद से वीणा ही नहीं बल्कि आस-पास के गावों में भी लोगों में दहशत बन गयी है। लोग अपने बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं। ग्रामीणों को आशंका है कि गुलदार फिर हमला करने का प्रयास करेगा। लोग गांव के आस-पास वन विभाग की गश्त कराने की भी मांग कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें