रुड़की के सुल्तानपुर कस्बे में करीब एक साल से रह रहे एक ढोंगी तांत्रिक को उसकी पत्नी ने मार-मार कर भूत बना दिया।
तंत्र-मंत्र करने वाले इस बाबा को अपना पति बताते हुए गुरुवार रात महिला अपने परिजनों के साथा तांत्रिक के डेरे पर पहुंची और पति को सबक सिखाया। महिला ने आरोप लगाया कि उनके चार बच्चे हैं, लेकिन यह उनको छोड़ यहां रह रहा है।
महिला का आरोप था कि बाबा ने तीन-चार अन्य महिलाओं से भी शादी कर रखी है और जगह बदलकर तंत्र-मंत्र से महिलाओं को अपने जाल में फंसाता रहता है।
खुद को नैनीताल जिले के काठगोदाम की रहने वाली बता रही महिला और उसके परिजनों ने उक्त बाबा के साथ मारपीट की। इस दौरान वहां भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने बाबा के बाल काट डाले। देर रात तक हंगामा जारी था।