फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सरकारी नौकरी का झांसा देकर चार लाख रुपये से ज्यादा की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
Iदेहरादून में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है टिहरी का रहने वाला पीड़ित युवक
विज्ञापन

I

Iसरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर टिहरी के गवाणा गांव के रहने वाले मनवीर सिंह रावत से 4.87 लाख रुपये ठग लिए गए। मनवीर यहां करनपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। आरोप है कि जब उन्होंने नौकरी के बारे में पूछा तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में डालनवाला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।I
Iमनवीन तैयारी के साथ-साथ डालनवाला स्थित एक रिजॉर्ट में फ्रंट ऑफिस एसोसिएट के पद पर पार्ट टाइम नौकरी भी करते हैं। एसएचओ डालनवाला मनोज मैनवाल ने बताया कि मनवीर की मुलाकात नवंबर में रिजॉर्ट में ठहरने आए नमन भटनागर नाम के युवक से हुई। उसने खुद को यूपी पुलिस में एएसआई बताते हुए मनवीर से बातचीत शुरू की। मनवीर का आरोप है कि नमन भटनागर ने खुद की ऊंची पहुंच भी बताई और कहा कि वह उनकी एलडीसी के पद पर नौकरी लगवा सकता है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

Iआरोपी भटनागर ने मनवीर से 4.87 लाख रुपये ले लिए। आरोपी ने भरोसा दिलाया कि वह परीक्षा में नंबर बढ़वाकर मनवीर को चयनित करवा देगा। रकम लेकर आरोपी ने नौकरी नहीं दिलाई। पीड़ित ने रुपये लौटाने का दबाव बनाया। तब आरोपी ने होटल में फोन कर प्रबंधन से भी झूठी शिकायत कर दी कि मनवीर ने उससे उधार लिया है और पैसे नहीं लौटा रहा है।I
Iडर के चलते मनवीर ने आरोपी को तीस हजार रुपये और भेज दिए। पीड़ित मनवीर ने इसके बाद आरोपी के खिलाफ डालनवाला कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें