फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: भड़काऊ बयान देने पर यूकेडी महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
Iअधिवक्ता अमित तोमर की ओर दी गई शिकायत पर मेजर (सेनि) संतोष भंडारी पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन

I
Iसोशल मीडिया पर भड़काऊ बयान देने के मामले में उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) की महिला प्रकोष्ठ की केंद्रीय अध्यक्ष मेजर (सेवानिवृत्त) संतोष भंडारी के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हुए हैं। एक मुकदमा एसओ रायपुर और दूसरा अधिवक्ता अमित तोमर की शिकायत पर हुआ है।I
Iगौरतलब है कि भंडारी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें उन्होंने वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक और हिंसक भाषा का प्रयोग किया। इस वीडियो का एसओ रायपुर प्रदीप नेगी ने संज्ञान लिया और रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। वायरल वीडियो में संतोष भंडारी पहाड़ी और मैदानी समुदायों के बीच वैमनस्य फैलाने, बाहरी लोगों को खुखरी से मारने और व्यापारिक बहिष्कार करने जैसी बातें कहती नजर आ रही हैं। संतोष भंडारी के फेसबुक अकाउंट पर भड़काऊ टिप्पणी के आरोप में अधिवक्ता अमित तोमर ने भी डीजीपी को तहरीर भेजी। इस पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

Iशिकायत में अमित तोमर ने कहा कि उन्हें 19 मार्च की शाम एक दोस्त से यह वीडियो मिला था। उन्होंने आरोप लगाया कि वीडियो में संतोष भंडारी ने पहाड़ी और मैदानी नागरिकों के बीच नफरत फैलाने का कार्य किया और मैदानी व्यापारियों (वैश्य समाज) के खिलाफ हिंसा भड़काने वाले बयान दिए। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि दोनों मामलों में जांच की जा रही है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें