फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: महिला होमगार्ड के 330 पदों के लिए मिले 37 हजार से ज्यादा आवेदन, जानें कब शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

Fri, 25 Aug 2023 04:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 23 अगस्त 2023 थी। सभी 10 जनपदों में कुल 37422 आवेदन प्राप्त हुए।
विज्ञापन
आवेदन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड राज्य के 10 जनपदों में 320 महिला होमगार्ड स्वयंसेवक एवं दस प्लाटून कमांडर के पदों पर भर्ती होनी है। स्वीकृत 330 पदों के लिए 37 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। एक सितंबर से भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन


डीजी होमगार्ड केवल खुराना ने बताया कि आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 23 अगस्त 2023 थी। सभी 10 जनपदों में कुल 37422 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें सबसे अधिक उधमसिंह नगर में 7899 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। वर्तमान में आवेदन पत्रों की स्क्रूटनी प्रक्रिया चल रही है।

Uttarakhand: अच्छी खबर...पदक विजेता खिलाड़ियों को छह विभागों में 146 पदों पर मिलेगी सीधे नौकरी
विज्ञापन
विज्ञापन


भर्ती एक सितंबर से शुरू होगी और दो चरणों में संपन्न की जाएगी। पहले चरण में टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी, चमोली, बागेश्वर एवं उधमसिंह नगर में, दूसरे चरण में चंपावत, पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा जनपद में भर्ती की जाएगी। संपूर्ण भर्ती माह अक्टूबर 2023 तक संपन्न कर ली जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें