फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रबनी वार्ड में तीस सौ से अधिक स्ट्रीट लाइटें खराब, नगर निगम नही ले रहा सुध

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम के अधिकांश वार्ड स्ट्रीट लाइटों की समस्या से जूझ रहे हैं। शिकायतों के बाद भी लाइटें ठीक नहीं हो रही हैं। चंद्रबनी वार्ड के विभिन्न इलाकों में भी 300 से अधिक स्ट्रीट लाइटें विगत एक माह से खराब हैं। स्थानीय पार्षद ने चेतावनी दी कि जल्द ही लाइटों को ठीक न किया गया तो वह नगर निगम कार्यालय का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

चंद्रबनी वार्ड के पार्षद सुखबीर बुटोला ने बताया कि उनके वार्ड के ग्राम धारावाली, पट्टीयोंवाला, चोयला, भूतोवाला, अमर भारती, कैलाशपुर, पित्थूवाला आदि क्षेत्रों में 300 से अधिक स्ट्रीट लाइटें खराब है। बताया कि इसकी शिकायत नगर निगम बोर्ड बैठक के साथ ही नगर आयुक्त को भी कई बार की जा चुकी है। उधर, इस संबंध में नगर आयुक्त मनुज गोयल ने बताया कि कंपनी को जल्द से जल्द लाइटें ठीक करवाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। अगर लाइटें ठीक नहीं की गईं तो कंपनी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें