फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत की बात : मुंबई और कोलकाता की तुलना में नई दिल्ली में हरियाली ज्यादा, सर्वेक्षण में खुलासा 

Thu, 03 Feb 2022 04:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अरविंद सिंह, देहरादून

सार

भारतीय वन सर्वेक्षण की ओर से पहली बार देश के सात महानगरों में किए गए वन सर्वेक्षण से चला पता। फॉरेस्ट कवर को लेकर कोलकाता की स्थिति सबसे खराब, कोलकाता में महज 1.77 वर्ग किमी फॉरेस्ट कवर। राजधानी नई दिल्ली में 194.24 तो आर्थिक राजधानी मुंबई में 110.70 वर्ग किलोमीटर फॉरेस्ट कवर।
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबरदस्त प्रदूषण की मार झेल रहे दिल्ली और एनसीआर के लोगों के लिए राहत भरी खबर भारतीय वन सर्वेक्षण की ओर से आई है। सर्वे के मुताबिक देश की राजधानी नई दिल्ली आर्थिक राजधानी मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे सात महानगरों में हरियाली के मामले में सबसे आगे है। 

विज्ञापन


भारतीय वन सर्वेक्षण के विशेषज्ञों की ओर से किए गए सर्वे के मुताबिक जहां नई दिल्ली में 194.24 वर्ग किलोमीटर फॉरेस्ट कवर है, वहीं देश की आर्थिक राजधानी फॉरेस्ट कवर के मामले में दूसरे नंबर पर है। मुंबई में कुल 110.77 वर्ग किलोमीटर फॉरेस्ट कवर चिह्नित किया गया। भारतीय वन सर्वेक्षण के विशेषज्ञों के मुताबिक कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में 89.2 वर्ग किलोमीटर, हैदराबाद में 81.81 वर्ग किलोमीटर, अहमदाबाद में 9.41 वर्ग किलोमीटर, चेन्नई में 89.02 वर्ग किलोमीटर फॉरेस्ट कवर चिह्नित किया गया है। भारतीय वन सर्वेक्षण के विशेषज्ञों के मुताबिक फॉरेस्ट कवर के मामले में सबसे
बदहाल स्थिति पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता की है। जहां मात्र 177 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में ही फॉरेस्ट कवर पाया गया है। जो चिंताजनक पहलू है। 
विज्ञापन


 हैदराबाद में सबसे अधिक 29.96 वर्ग किलोमीटर में झाड़ियां 
भारतीय वन सर्वेक्षण के विशेषज्ञों की मानें तो सर्वेक्षण के दौरान फॉरेस्ट कवर का  सर्वे करने के साथ ही झाड़ियों को लेकर भी सर्वे किया गया है। सर्वे में यह बात सामने आयी है कि हैदराबाद में सबसे अधिक 29.96 वर्ग किलोमीटर में झाड़ियां हैं। जबकि बंगलुरु में 14.87 वर्ग किलोमीटर, अहमदाबाद में 4.58  वर्ग किलोमीटर और चैन्नै में 1.77 वर्ग किलोमीटर और देश की राजधानी नईदिल्ली में 0.40 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में झाड़ियाँ पायी गई है जबकि कोलकाता, मुंबई जैसे शहरों में झाड़ियां नहीं पाई गई।

वन सर्वेक्षण के दौरान देश की राजधानी नई दिल्ली के अलावा मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, चेन्नई, बंगलुरु और अहमदाबाद जैसे महानगरों में भी फॉरेस्ट कवर को लेकर सर्वे किया गया है। सर्वे के दौरान यह बात सामने आयी है कि नईदिल्ली में सबसे अधिक 194.24 वर्ग किलोमीटर फॉरेस्ट कवर है। जबकि फॉरेस्ट कवर के मामले में कोलकाता की स्थिति सबसे खराब है। जहां मात्र 1.77 वर्ग किलोमीटर फॉरेस्ट कवर पाया गया है। फिलहाल सर्वेक्षण रिपोर्ट  केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को सौंप दी गई है। 
विज्ञापन

-प्रकाश लखचौरा, उप महानिदेशक, भारतीय वन सर्वेक्षण

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें