फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा पीड़ितों को मोरारी बापू ने दिए साढे़ सात करोड़

Thu, 16 Oct 2014 04:27 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, अगस्त्यमुनि
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रसिद्ध कथावाचक संत मोरारी बापू ने करुणावती क्लब ट्रस्ट के माध्यम से आपदा पीड़ित 2,313 लोगों को करीब साढे़ सात करोड़ रुपए राहत राशि के चेक वितरित किए।
विज्ञापन


यह राहत राशि रुद्रप्रयाग और चमोली जिले के आपदा प्रभावितों के अलावा अन्य गरीब और जरूरतमंद लोगों को भी दी गई। ट्रस्ट ने केदारनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए एक करोड़ रुपए का चेक श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को दिया।

अगस्त्यमुनि क्रीड़ा मैदान में आयोजित चेक वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी शिरकत की। मोरारी बापू ने बाबा केदारनाथ के दर्शन के बाद हेलीकाप्टर से यहां पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि केदारनाथ आपदा के दौरान वह यूएसए में रामकथा कर रहे थे। इस घटना के बारे में पता करने पर व्यासपीठ से लोगों से मदद करने की अपील की।

USA के लोगों ने आपदा के लिए दिए 10 करोड़

बापू ने बताया कि लोगों ने बहुत कम समय में करीब 10 करोड़ रुपए ट्रस्ट को दिए। इसमें से डेढ़ करोड़ पिछले साल आपदा के दौरान रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में खर्च किए गए।

उन्होंने विधायक शैला रानी रावत के अनुरोध पर कहा कि वह भविष्य में केदारनाथ या अन्य स्थान पर नौ दिवसीय राम कथा करेंगे। सीएम रावत ने कहा कि संत की सहायता का कोई मोल नहीं होता है। आगे भी वह ऐसी मदद करते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि आपदा से प्रदेश उबर रहा है। सैलानी उत्तराखंड आ रहे हैं। अगले साल निश्चित तौर पर चार धाम यात्रा में लाखों श्रद्धालु आएंगे। दो साल में स्थिति सामान्य हो जाएगी।

गौरीकुंड से रामबाड़ा तक पैदल मार्ग की चढ़ाई को कम किया जाएगा। कहा कि आपदा प्रभावितों को नौकरी में वरीयता संबंधी कैबिनेट का निर्णय कानूनी वजह से रुक गया था। इसको दोबारा कैबिनेट में रखा जाएगा।
विज्ञापन

शैला रानी ने जताया बापू का आभार

विधायक शैला रानी ने ट्रस्ट की ओर से 10 करोड़ की मदद देने पर आभार जताया। कहा कि आपदा के बाद वह बनारस में बापू और उनके सहयोगियों से केदारघाटी की मदद के लिए मिली थीं। कार्यक्रम का संचालन जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा कैंतुरा ने किया।

200 आवासों की घोषणा
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जरूरतमंद लोगों की आवासीय सुविधा के लिए 200 आवास बनाने की घोषणा की है। विधायक शैला ने एक हजार आवास की मांग की थी। उन्होंने डीएम को चयन प्रक्रिया शुरू करने के भी निर्देश दिए।

भुगतान की मांग
ठेकदार संघ ने सीएम को ज्ञापन सौंपते हुए निर्माण कार्यों का भुगतान नहीं होने की शिकायत की। बताया कि पिछले साल बाढ़ आने पर सिंचाई और लोनिवि ने ठेकेदारों से उधार में काम करवाए। भुगतान नहीं होने से उनके सम्मुख आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सीएम ने बताया कि बजट रिलीज हो गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें