फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिख गया चांद, सुहागिनों ने खोला व्रत

Sat, 11 Oct 2014 09:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पति की लंबी आयु के लिए किया जाना वाले सुहागिनों महिलाओं का करवाचौथ व्रत चांद देखने के साथ पूरा हुआ। शाम को चांद दिखने पर सुहागिनों ने पति के हाथों से पानी पीकर व्रत तोड़ा।
विज्ञापन


शनिवार सुबह चार बजे सरगी खाकर स्नान आदि कर सुहागिनों ने व्रत शुरू किया। शाम को सोलह श्रृंगार कर सुहागिनों ने करवा माता की कथा सुनी। इसके बाद सास के पांव छूकर सुहागिन रहने का आशीर्वाद लिया।

रात आठ बजे चांद निकल आने के बाद, चांद को अर्द्व देकर पति के हाथों से पानी पीकर व्रत खोला। नये जोड़ों में व्रत को लेकर उत्साह देखने को मिला। पूरे रीति रिवाजों के साथ सुहागिनों ने व्रत के नियमों का पालन किया।
विज्ञापन


मंदिरों में हुई पूजा
शहर में विभिन्न स्थानों पर सुहागिनों ने एक साथ मिलकर करवा चौथ मनाया। मंदिरों में सावित्री और सत्यवान की कथा सुनाई गई।

बताया गया कि पत्नी के साथ ही पति को भी अपनी पत्नी के पति वफादार होना चाहिए। जितने नियम पत्नी के लिए है उतने पति लिए भी लागू होते है तभी गृहस्थी भी सुख शांति से व्यतीत होती है।

चंद चढ़े तो मैं पानी पिवा
चंद चढ़े तो मैं पानी पिवा, कत्थी टेरी न कुंभ चरखणा सेरी न। निर्जला व्रत रखें महिलाएं जहां अपने पति के लंबी उम्र के लिए प्रार्थना कर रही थी वही चांद के निकले का भी बेसब्री से इंतजार कर रही थी। अपने गीतों से भी वह यही कह रही थी कि चांद निकल आए तो वह पानी पी सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें