उत्तराखंड में इस बार ‘मानसून एक्सप्रेस’ करीब पांच दिन देरी से पहुंचेगी। मौसम विभाग के मुताबिक अभी पूर्वी उत्तर प्रदेश तक मानसून न पहुंचने की वजह से उत्तराखंड के मानसून में यह देरी होगी। हालांकि इससे कृषि या फसलों को कोई नुकसान की आशंका नहीं है।
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक इस बार प्रदेश में सामान्य मानसून रहेगा। उन्होंने बताया कि अभी तक प्री मानसून की बारिश का आंकड़ा काफी बेहतर है, लिहाजा कोई चिंताजनक बात नहीं है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून पहुंचने की औसत तिथि 15 जून है जबकि उत्तराखंड में इसके पहुंचने की तिथि 21 जून है।
चूंकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में ही अभी तक मानसून नहीं पहुंचा है, इसलिए उत्तराखंड में भी उसी हिसाब से करीब पांच दिन लेट पहुंचेगा।
25 जून से होगी शुरूआत
- फोटो : amar ujala
इस बार प्रदेश में मानसून की शुरुआत 25 जून से होगी। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल, 22, 23 व 24 जून को हल्की बारिश रहेगी। कुछ जगहों पर बौछारें पड़ेंगी लेकिन 25 जून से बारिश का सिलसिला बढ़ेगा। 26 और 27 जून को प्रदेशभर में जमकर बारिश होगी। इन्हीं में से किसी दिन मानसून की घोषणा होगी।
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में आंशिक बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राजधानी में भी आंशिक बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।
किस वर्ष कब पहुंचा मानसून
वर्ष मानसून पहुंचने की तिथि
2012 05 जून
2013 15 जून
2014 01 जुलाई
2015 24 जून
2016 21 जून
(मानसून पहुंचने की औसत तिथि 21/22 जून)
किस मानसून में कितनी बारिश
- फोटो : SELF
वर्ष बारिश(मिमी) सामान्य के मुकाबले
2012 1122.2 -10 प्रतिशत
2013 1375.1 +12 प्रतिशत
2014 897.6 -27 प्रतिशत
2015 881.6 -28 प्रतिशत
2016 1103.8 -10 प्रतिशत
(उत्तराखंड में मानसून की सामान्य बारिश 1229.2 मिमी है।)
उत्तराखंड में 1-21 जून के बीच बारिश
वर्ष बारिश(मिमी) सामान्य के मुकाबले
2015 43.1 -52 प्रतिशत
2016 101.5 +13 प्रतिशत
2017 77.6 -14 प्रतिशत
(इस समयसीमा में सामान्य बारिश 89.8 मिमी है।)