फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: प्रदेश के लिए भी महत्वपूर्ण होगा मानसून सत्र, गढ़वाल सांसद बलूनी ने कहा, सभी मिलकर उठाएंगे मुद्दे

Tue, 22 Jul 2025 01:28 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने कहा fकि मानसून सत्र के दौरान सभी मिलकर मुद्दे उठाएंगे।
 
विज्ञापन
सांसद अनिल बलूनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि संसद का मानसून सत्र उत्तराखंड के लिए भी महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि सभी आठ सांसद मिलकर उत्तराखंड के मुद्दे सदन में उठाएंगे। सांसद बलूनी ने कहा कि हमें पूरी उम्मीद और अपेक्षा है कि विपक्ष एक रचनात्मक रुख रखेगा।

विज्ञापन


संसद में जन उपयोगी मुद्दों पर चर्चा हो पाएगी। उत्तराखंड के परिपेक्ष्य में बात करें तो संसद में हम पांच लोकसभा के सांसद और तीन हमारे राज्यसभा के साथी हैं। हम आठों सांसद मिलकर उत्तराखंड के कल्याण के लिए उत्तराखंड की जनता के कल्याण के लिए तमाम मुद्दे उठाएंगे।

सभापति की अनुमति के बाद जन कल्याण के तमाम मुद्दों को उठाया जाएगा। उत्तराखंड के विकास और जन कल्याण के लिए निश्चित तौर पर यह सत्र बहुत ही उपयोगी रहेगा। उत्तराखंड के विकास के लिए महत्वपूर्ण निर्णय होंगे।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: विभागों में 31 जुलाई तक होगी पदोन्नति, पंचायत चुनाव आचार संहिता खत्म होने के बाद होंगे तबादले

विज्ञापन
विज्ञापन


बलूनी ने कहा कि संसदीय कार्यवाही के अलावा सभी सांसदों को सभी केंद्रीय मंत्रियों से भी मिलने, विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने का मौका मिलेगा। उत्तराखंड के विकास और तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं पर बातचीत करने का भी मौका मिलेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें