प्रदेश के चार पहाड़ी जिलों में सोमवार को बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
2 of 5
rain
वहीं, रविवार को राजधानी समेत आसपास के इलाकों में हुई बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। बारिश से राजधानी के तापमान में पांच डिग्री से ज्यादा की कमी आई है।
विज्ञापन
3 of 5
rain
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को सुबह से ही राजधानी समेत आसपास के क्षेत्रों में बारिश शुरू हो गई। सुबह करीब दो से तीन घंटे तक बारिश होती रही। इसके बाद भी दिनभर में कई बार बारिश हुई। दोपहर बाद मौसम साफ हुआ। इसके चलते शनिवार के मुकाबले तापमान में पांच डिग्री से अधिक की कमी दर्ज की गई।
4 of 5
RAIN
- फोटो : Amar Ujala
शनिवार को जहां तापमान 35.7 डिग्री था, वहीं रविवार को यह 30.5 पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है।
उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। वहीं, राजधानी समेत आसपास के क्षेत्रों में भी बादल छाए रह सकते हैं। दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का भी अनुमान है।