फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का अलर्टः सावधान, उत्तराखंड के छह जिलों में हो सकता है भारी नुकसान

Sat, 19 Aug 2017 04:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
भारी वर्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौसम विभाग ने प्रदेश के छह जिलों में शनिवार सुबह से 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश की वजह से कई जगहों पर भारी नुकसान भी हो सकता है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को प्रदेशभर में बादल छाए रहे। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश भी हुई। राजधानी में भी दिनभर बादल छाए रहे।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश के पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, टिहरी, पौड़ी और देहरादून जिले में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

उन्होंने बताया कि बारिश की वजह से कुछ जगहों पर भूस्खलन भी हो सकता है। शुक्रवार को प्रदेशभर में बादल छाए रहेंगे। राजधानी में भी कुछ क्षेत्रों में एक या दो दौर की बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें