प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में 26 से 28 सितंबर तक बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार इस वर्ष यह मानसून सीजन की आखिरी बारिश हो सकती है।
22 फीसदी कम रही बारिश
मानसून सीजन में अब तक प्रदेश में करीब 22 फीसदी कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार सामान्य से 19 फीसदी कम या अधिक को भी सामान्य बारिश ही माना जाता है। सात जिलों में अब भी बारिश सामान्य से कम हुई है।