फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: अभी कुछ दिन और सताएगी गर्मी, 10 दिन की देरी से इस दिन पहुंच सकता है मानसून 

Tue, 28 May 2019 08:54 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तराखंड में मानसून 27-28 जून तक दस्तक दे देता है। लेकिन इस बार मानसून आठ जुलाई तक आने की संभावना है। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि प्रशांत महासागर में मई तक अलनीनो का असर बना हुआ है।

विज्ञापन


इसके चलते ही मानसून थोड़ा देर से पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि मानसून आठ जुलाई तक उत्तराखंड में दस्तक दे सकता है। उत्तराखंड में मानसून की बारिश सामान्य से पांच प्रतिशत तक कम हो सकती है। हालांकि पांच प्रतिशत अधिक या कम बारिश को मौसम वैज्ञानिक सामान्य ही मानते हैं। 

Trending Videos
विज्ञापन

अभी और सताएगी गर्मी, तपिश करेगी बेहाल

सूर्यदेव की तपिश बेहाल करने के साथ ही गर्मी भी अभी और सताएगी। वैज्ञानिकों का कहना है कि 31 मई तक यह क्रम जारी रहेगा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है जबकि राज्य के शेष स्थानों पर मौसम शुष्क रहेगा।

रविवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 38.2 और न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा।

देहरादून में भी तेज धूप और उमस से रविवार को लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। राजधानी में रविवार को सुबह से अच्छी धूप खिली रही। दोपहर के समय अधिकतम तापमान 36 डिग्री के पार पहुंच गया। इसके चलते गर्मी काफी तेज हो गई। मौसम विभाग के अनुसार कुछ दिन लगातार गर्मी बढ़ने के आसार हैं। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिन हल्के बादल छाये रह सकते हैं लेकिन इससे तापमान पर बहुत ज्यादा असर पड़ने का अनुमान नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें