वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बुधवार से अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। तीन जुलाई को तीन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
वहीं, चार और पांच जुलाई को सात जिलों में भारी बारिश हो सकती है। भारी बारिश की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार बुधवार तीन जुलाई को नैनीताल, चंपावत और पौड़ी जिले के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं।
वहीं, चार और पांच जुलाई को वर्षा का दायरा बढ़ जाएगा। इस दौरान राजधानी देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में भारी बारिश हो सकती है।
मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आज राजधानी दून समेत आसपास के इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं। कुछ इलाकों में चमक और गरज के साथ बारिश भी हो सकती है। इस दौरान दिन में लोगों को गर्मी और उमस से कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि रात को न्यूनतम तापमान में कमी आने के आसार नहीं है।