देहरादून में पात्रता के दायरे में आने वाले 35700 परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए गए। वहीं योजना में फर्जीवाड़े की शिकायतें मिलने पर केंद्र सरकार ने इंडियन ऑयल, बीपीसी और एचपीसी तेल कंपनियों को योजना के तहत लाभान्वित परिवारों के प्रत्येक सदस्यों के आधार कार्ड अनिवार्य रूप से लिंक करने का आदेश जारी किया।
सभी के आधार लिंक होने के बाद खुलासा हुआ कि प्रदेश में 67 हजार कनेक्शन ऐसे हैं, जिनके घर में पहले से ही गैस कनेक्शन है। इनमें 10 हजार कनेक्शन दून के हैं। कंपनियों की ओर से ऐसे कनेक्शनों को निरस्त कर दिया गया।
पोर्टल पर जब सभी लाभार्थियों के आधार कार्ड अपडेट किए गए तो प्रदेश में 67 हजार परिवार ऐसे सामने आए जिसके पास पहले से गैस कनेक्शन हैं। कंपनी की ओर से ऐसे कनेक्शन को निरस्त कर दिया गया है।
- प्रभात कुमार, डीजीएम, आईओसी