फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहित और अभय ने ताइक्वांडो में जीता स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। कैंब्रियन हॉल स्कूल में आयोजित आठवीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मोहित और अभय ने अपने-अपने वर्गों में स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता का शुभारंभ समाज कल्याण एवं जनजाति विकास के निदेशक सुरेश चंद्र जोशी ने किया।
विज्ञापन

कैंब्रियन हॉल स्कूल में पहले दिन खेले गए मुकाबलों में जूनियर बालक अंडर-48 किग्रा वर्ग में एसपीडीकेए के मोहित कंडारी ने स्वर्ण व अंशुल गैरोला ने रजत, अंडर-51 वर्ग में पिथौरागढ़ के सौरव कुमार ने स्वर्ण व एफपीएस के नितिश रावत ने रजत, अंडर-55 वर्ग में एसपीडीकेए के सौरव राणा ने स्वर्ण, सीए के मानव ने रजत व क्रुत्सव डोबरियाल व शुभम अंसारी ने कांस्य, अंडर-59 वर्ग में ऋषिकेश के राहुल जेढूरी ने स्वर्ण व एफपीएस के राहुल नौटियाल ने रजत, अंडर-63 वर्ग में एसपीडीकेए के गौरव रॉयल ने स्वर्ण, ऊधमसिंह नगर के सिद्धू सिंह ने रजत व हिमांशु नेगी ने कांस्य, अंडर-68 वर्ग में उत्तरकाशी के देवराज रावत ने स्वर्ण व पिथौरागढ़ के प्रशांत रौतेला ने रजत पदक जीता।
सीनियर बालक अंडर-62 वर्ग में एसपीडीकेए के खुशबू शर्मा ने स्वर्ण व रुड़की के लक्ष्मण ने रजत, अंडर-74 वर्ग में एसपीडीकेए के राहिल कुरैशी ने स्वर्ण व सीए के सुशील उनियाल ने रजत, 87 प्लस वर्ग में सीए के अभय सिंह ने स्वर्ण, एसपीडीकेए के साहिल कुरैशी ने रजत और सोमांग अग्रवाल व रोहन कनौजिया ने कांस्य पद जीता। इस अवसर पर कृष्ण जेबी राणा, एसपी बिआला, जावेद खान, हिना हबीब, डब्ल्यू ए. जिलानी, उमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें